{"_id":"658f2c256dae5c8d92024db5","slug":"remains-of-preserved-animal-found-in-shivpuri-aonla-news-c-186-1-sbly1011-188-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिवपुरी में मिले संरक्षित पशु के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिवपुरी में मिले संरक्षित पशु के अवशेष
Sat, 30 Dec 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
शिवपुरी में मिले संरक्षित पशु के अवशेष
सिरौली। शिवपुरी गांव के जंगल में शुक्रवार को संरक्षित पशु के अवशेष मिलने को लेकर हंगामा हो गया। गांव पहुंची पुलिस ने अवशेष को दफन कराने के बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
गांव में गौतम बुद्ध कॉलेज के समीप शिवकुमार शर्मा का खेत है। शुक्रवार को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें शिवकुमार के खेत में एक बोरे में पशु अवशेष दिखे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच करने पर अवशेष संरक्षित पशु के होने की पुष्टि हुई। हल्का सिपाही रोहन कुमार की ओर से अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
तस्करों को जल्द पकड़ने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। पशु तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन छुट्टा घूमने वाले पशुओं की हत्या हो रही है। पुलिस तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती। इस वजह से उनके हौसले बुलंद हैं। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। वहीं, कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।