फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religious

विधायक बोले- जहां रहे खुश रहे बेटी बोली- हमें मारने को घूम रहे

Sat, 13 Jul 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
religious
विधायक बोले- जहां रहे खुश रहे बेटी बोली- हमें मारने को घूम रहे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल का शुक्रवार को भी पूरा दिन बेटी साक्षी के अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर टीवी चैनलों के एंकरों के सवालों का जवाब देते हुए गुजरा। पप्पू भरतौल एक तरफ यह दोहराते रहे कि उनकी बेटी बालिग है लिहाजा उसे अपने फैसले खुद करने का पूरा अधिकार है। वह उसमें कोई दखलंदाजी नहीं कर रहे हैं न उनका ऐसा कोई इरादा है। उधर, विधायक की बेटी लगातार अपने पिता की ओर से हत्या की आशंका जताती रही।
विज्ञापन

एक न्यूज चैनल ने साक्षी की पापा से फोन पर बात भी कराई तो विधायक ने उससे बात करने से मना कर दिया। सिर्फ इतना कहा कि वह जहां भी रहे, खुश रहे। चैनल की ओर से विधायक से यह सवाल भी पूछा गया कि क्या वह अब अपनी बेटी को स्वीकार करेंगे। इस पर विधायक ने कहा कि इस तरह के सवाल पूछकर उनके परिवार को आत्महत्या करने के लिए क्योें मजबूर किया जा रहा है। वह सिर्फ एक ही बात कहना चाहते हैं कि वह किसी का पीछा नहीं कर रहे। न ही उनसे या उनके किसी समर्थक से किसी को जान का खतरा है।
विज्ञापन


हमारा पीछा हो रहा है
बरेली। भाजपा विधायक की बेटी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में फिर अपने पापा और उनके समर्थकों से अपनी और अपने पति की जान का खतरा बताया है। एक न्यूज चैनल ने बेटी की पिता से फोन पर बात भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बातचीत में साक्षी ने फिर वही आरोप दोहराए, जो वायरल हुए वीडियो में लगाए थे। चैनल से बातचीत में साक्षी ने आरोप लगाया कि उसको और उसके पति के परिवार को जान का खतरा है। कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। वह दोनों को जान से मार सकते हैं। साक्षी ने यह आरोप भी लगाया कि उसके परिवार में भाई को सब तरह से निर्णय लेने की आजादी थी, लेकिन उस पर सभी बंधन लागू होते थे। उसे किसी ने समझने की कोशिश नहीं की। साक्षी ने परिवार के सदस्यों पर उससे अपशब्द बोलने और बात-बात पर डांटने के भी आरोप लगाए।

लड़के की दूसरी लड़की से इंगेजमेंट हो चुकी
बरेली। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने कहा कि लड़के अजितेश उर्फ अभि की कुछ साल पहले भोपाल के एक परिवार की लड़की से इंगेजमेंट हुई थी लेकिन अजितेश के विवादित होने और ज्यादा दहेज मांगने की वजह से यह इंगेजमेंट टूट गई। उन्होेंने अजितेश के इस इंगेजमेंट कार्यक्रम के फोटोग्राफ भी दिखाए। कहा, उसका चाल चलन बहुत पहले से ही ठीक नहीं है।

विधायक ने कहा कि जाति के आधार पर किसी से भेदभाव करना उनका स्वभाव नहीं रहा। यह बात उनको जानने वाले सभी समझते हैं। जो भी आरोप उन पर लगवाए जा रहे हैं, उसके पीछे गहरा राजनीतिक षड्यंत्र है। बेटी जो कुछ भी उनके बारे में वीडियो या चैनल पर बोल रही है, उसके पीछे और लोग हैं। मगर, वह किसी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया समेत विभिन्न चैनलों पर जिस तरह से इस मसले पर उनसे सवाल किए जा रहे हैं, उससे वह और उनका परिवार बहुत आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed