{"_id":"5d1e573e8ebc3e3c923e0149","slug":"religious-bareilly-news-bly367327949","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली मेरिट के प्रवेश से छूटे अभ्यर्थियों के एडमिशन का आखिरी मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली मेरिट के प्रवेश से छूटे अभ्यर्थियों के एडमिशन का आखिरी मौका आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इन दिनों कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का दौर चल रहा है। स्नातक और परास्नातक में एडमिशन का सिलसिला जारी है। बरेली कॉलेज में अब तक स्नातक की बीए, बीकॉम, बीएससी बायो, मैथ्स ग्रुप की कक्षाओं में प्रवेश के लिए अर्ह अभ्यर्थी, जिन्होंने 2, 3, 4 जुलाई तक चली प्रवेश प्रक्रिया में किन्हीं कारणों से प्रतिभाग नहीं किया है, उन्हें एक दिन का मौका मिला है। 5 जुलाई यानी आज ऐसे छात्र बरेली कॉलेज में संबंधित कोर्स में चल रही एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा के मुताबिक 2, 3 और 4 जुलाई को मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलावा पत्र जारी किया गया था, लेकिन वे किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच सके। इस स्थिति को देखते हुए वे 5 जुलाई को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होकर फीस 6 जुलाई को जमा कर सकते हैं। इसके बाद 6 की देर शाम या 7 जुलाई को दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट जारी होने के बाद पहली मेरिट के छात्रों का दाखिला प्रतीक्षा सूची से किया जाएगा।
मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन भटनागर ने बताया कि 5 जुलाई यानी शुक्रवार को भी एडमिशन प्रक्रिया में शामिल न होने वाले अभ्यर्थी का प्रवेश से वंचित होना उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में हुए दाखिले
गुरुवार को बरेली कॉलेज के बीए में 186, बीएससी मैथ्स में 65, बीएससी बायो में 72, बीकॉम में 143 एडमिशन हुए। वहीं अब तक कुल 1500 एडमिशन हुए हैं। बता दें कि रुहेलखंड विश्विद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 29 जून को कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट जारी कर एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है।
अन्य कॉलेजों में हुए एडमिशन
अवंतीबाई कॉलेज में घोषित मेरिट के अनुसार गुरुवार को प्रवेश का आखिरी दिन था। ऐसे में काफी संख्या में एडमिशन के छात्राएं कॉलेज पहुंचीं। आखिरी दिन स्नातक के बीए में 138, बीएससी में 40, बीकॉम में 25 छात्राओं ने प्रवेश कराया है। भूड़ कन्या महाविद्यालय में अब तक बीए के लिए 25 ही एडमिशन ही हो पाए हैं। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में 60 एडमिशन हुए हैं।