फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

शाहदाना वली के कुल में दिया दीन दुखियों की मदद का पैगाम

Tue, 03 Dec 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
religion

उमड़ी जायरीन की भीड़, गुस्ल और संदल की रस्म अद की गई

विज्ञापन
बरेली। शहरे कुतुब हजरत शाहदाना वली का कुल शरीफ अकीदत और रिवायती अंदाज के साथ पूरा हो गया। इसमें भारी तादाद में जायरीन ने शिरकत कर अकीदत का नजराना पेश किया और मन्नतो मुराद मांगी।

दरगाह पर उर्स की तकरीब सोमवार सुबह गुस्ल शरीफ की रस्म से शुरू हुई। इसके बाद मजार मुबारक पर संदल पेश कर कुराने पाक की तिलावत की गई। खास तकरीब में शाहदाना रेलवे स्टेशन के मैदान में सूफी रिजवान रजा खां की सदारत में जलसा आयोजित किया गया। इसमें उलमा इकराम ने हजरत शाहदाना वली की रूहानी और करामाती जिंदगी पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि शाहदाना वली ने हमेशा दीन दुखियों की मदद का पैगाम दिया। यही वजह है कि शहरे कुतुब के आस्ताने से रात दिन फैज जारी है। इस दर से सवाली कभी खाली नहीं जाते। दोपहर में कव्वाली की महफिल सजाई गई। इसमें कलियर के फनकार निजाम साबरी ने हजरत शाहदाना वली और तमाम बुजुर्गों की शान में कलाम पेश किए। प्रोग्राम के सदर शाह पाशा मियां निजामी ने मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। दरगाह के मुतवल्ली सूफी अब्दुल वाजिद खान नूरी (बब्बू मियां) ने तबर्रुक तकसीम किया। इस दौरान सपा नेता जफर बेग, जावेद, पम्मी खान वारसी, मोहसिन इरशाद, हाजी साकिब रजा खां आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी के अनुसार मंगलवार को शाम 4:30 बजे हजरत केला शाह बाबा का कुल और रात में कव्वाली की महफिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed