बरेली। दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में बृहस्पतिवार को दुर्गा देवी की स्थापना की गई। दुर्गाबाड़ी में दुर्गा पूजा, काली पूजा, कोजागोरी लक्ष्मी पूजा, सरस्वती पूजा, रविंद्र जयंती और प्रथम बैसाख पर्व आदि कार्यक्रम आठ अक्तूबर तक होंगे। रामपुर बाग स्थित दुर्गा बाड़ी मेें दुर्गा पूजा के कार्यक्रम बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। पहले दिन दुर्गा देवी की स्थापना की गई। बंगाली समाज के आशीष कुमार डे ने बताया कि चार अक्तूबर को षष्ठी पूजा, अधिवास पूजा होगी। शाम को आनंद मेला लगाया जाएगा। पांच अक्तूबर को सप्तमी पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छह को महाअष्टमी पूजा, अल्पना प्रतियोगिता, 108 कमल के फूलों की स्थापना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सात अक्तूबर को महानवमी पूजा, नृत्य प्रतियोगिता और आठ अक्तूबर को विजय दशमी पूजा होगी। शाम को रामगंगा नदी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होगा।