फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relief: 11 thousand doses of vaccine reached, vaccination will be done in cluster today

राहत : वैक्सीन की 11 हजार डोज पहुंची, आज क्लस्टर में होगा टीकाकरण

Mon, 12 Jul 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Relief: 11 thousand doses of vaccine reached, vaccination will be done in cluster today
demo photo - फोटो : अमर उजाला
बरेली। कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी भारी पड़ रही है। शनिवार को वैक्सीन की महज तीन हजार डोज बचने से सोमवार को टीकाकरण अभियान स्थगित होने की आशंका थी मगर रविवार सुबह मुख्यालय से 11 हजार डोज मिल गईं। सोमवार को क्लस्टर में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 110 फीसदी टीकाकरण हुआ। फिर भी केंद्रों पर लोगों के उमड़ने से हंगामे की स्थिति रही। अग्रसेन पार्क, किला, कन्या इंटर कॉलेज में निर्धारित तादाद से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। इसके बाद देर शाम स्वास्थ्य विभाग के पास बेहद कम तीन हजार ही डोज बची थी। लिहाजा, टीकाकारण अभियान को लेकर असमंजस था। शनिवार देर शाम शासन से 11 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिलने की उम्मीद थी, जो रविवार की सुबह बरेली पहुंच गई। वैक्सीन मिलने के बाद केंद्रवार, शिविर और क्लस्टर में टीकाकारण के पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत लक्ष्य तय हुए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरएन सिंह के मुताबिक वैक्सीन मिलने के बाद टारगेट तय हो गए हैं। उन्होंने स्लॉट बुकिंग कराने वालों को प्राथमिकता देने और ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराने वालों को बाद में टीका लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से बुक हुए टीकाकारण के लिए स्लॉट

वैक्सीन की आपूर्ति के बाद रविवार सुबह 10 बजे स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए स्लॉट बुकिंग शुरू की। 18 से 44 आयुवर्ग के 90 फीसदी लोगों ने महज 30 मिनट में ही स्लॉट बुक कर लिए। 45 आयु वर्ग के भी 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने बुकिंग की है। निवास स्थान के नजदीकी केंद्र पर स्लॉट बुक न होने पर अन्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोग बेताब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed