{"_id":"6458666d3160fe9bdb03c397","slug":"relatives-of-accused-entered-police-station-and-beat-up-female-police-in-bareilly-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में पिट गई पुलिस: आरोपी को थाने से छुड़ाने की कोशिश, रोकने पर महिला पुलिसकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में पिट गई पुलिस: आरोपी को थाने से छुड़ाने की कोशिश, रोकने पर महिला पुलिसकर्मी को पीटा
Mon, 08 May 2023 09:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 May 2023 09:53 AM IST
सार
बरेली के शीशगढ़ थाने में महिला पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है। एक आरोपी को छुड़ाने से रोकने पर महिला पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को जेल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
थाने में घुसकर महिला पुलिसकर्मी को पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शीशगढ़ थाने से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक आरोपी के परिजनों ने रविवार को शीशगढ़ थाने में घुसकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। रोकने पर महिला पुलिसकर्मी की पिटाई लगा दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं सहित छह आरोपियों को जेल भेजा है।
20 मार्च को कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने सब्बू पर नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी और उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की को तलाश कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी अब तक फरार था। रविवार को पुलिस सब्बू को हाजी दूल्हा बेग इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर थाने ले गई।
सूचना पर परिजन भी थाने पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए उन्होंने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। संतरी पहरे पर मौजूद महिला कांस्टेबल निशा ने रोकने का प्रयास किया तो साथ आई महिलाओं ने उसे भी पीट दिया। मारपीट में उसकी वर्दी फट गई। शरीर में कई जगह चोटें आईं। हंगामा होता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आरोपियों को भागने से रोका।
विज्ञापन
हंगामा कर रही महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी सब्बू सहित महिला पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में कुल छह लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।