फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relationship between husband and wife breaking due to domestic dispute

कलह की छुरी से रिश्ते हलाल: किसी को पति ने किया प्रताड़ित... कोई पत्नी से परेशान; संबंधों में आई खटास

Sun, 18 Jun 2023 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jun 2023 03:26 PM IST
सार

पति पत्नी का रिश्ता बेहद नाजुक होता है। इसे मजबूत बनाने के लिए प्यार और विश्वास होना चाहिए, लेकिन आज के दौर में घरेलू कलह इन रिश्तों को तोड़ रही है। इसकी वजह कहीं दहेज बना रहा है तो कहीं रंग रूप। 

विज्ञापन
Relationship between husband and wife breaking due to domestic dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति और पत्नी के अटूट रिश्ते दहेज की छुरी से हलाल हो रहे हैं। कुछ मामलों में पति-पत्नी को कलह का मलाल है। छोटे-छोटे मामलों में मुकदमेबाजी व तलाक की नौबत आ रही है। कई बार तो इसकी कीमत जान देकर भी चुकानी पड़ रही है। मामलों में अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

बेटी की ससुराल में अपमान, सदमे में चली गई जान

सुभाषनगर निवासी भावना की शादी भोजीपुरा निवासी विजय से वर्ष 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए भावना को ताने देने लगे। वे बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। भावना ने पिता को बताया तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भावना के ससुराल वालों ने उनको इतना अपमानित किया कि सदमे से उनकी मौत हो गई। बाद में भावना को घर से निकाल दिया। भावना ने सुभाषनगर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। भावना ने कोर्ट की शरण ली तो विजय, रामवती और पिंकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

पत्नी के सितम से परेशान होकर कराया मुकदमा

बारादरी के रबड़ी टोला निवासी जीशान ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जगतपुर में उनकी किताबों की दुकान है। उसमें काफी माल पड़ा है। कलह के चलते उनकी पत्नी शबिस्ता अलग रह रही है। जीशान का आरोप है कि शबिस्ता ने भाई जावेद, आसिफ, शानू, पिता इल्यास और बहनोई बब्लू के साथ मिलकर उनकी दुकान के ताले तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। जीशान दुकान पर गए तो उनकी जान लेने की कोशिश की गई। जीशान ने एसएसपी से गुहार लगाई तो पत्नी शबिस्ता, जावेद, आसिफ, शानू, बब्लू और इल्यास के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट की गई है।

ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के कारोबारी संग लिव इन में रह रही थी महिला दरोगा, अब करेंगी कोर्ट मैरिज, अचानक दोनों लापता
 

कलह की वजह बना काला रंग

विशारतगंज निवासी सीमा बी का निकाह हजियापुर के अकील अहमद से हुआ था। निकाह में 11 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। बुलेट और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। ससुराल वाले सीमा के काले रंग को लेकर भी टिप्पणी करते थे। पति और ससुराल वालों ने सीमा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीमा ने एसएसपी से शिकायत की तो अकील अहमद, नुसरत, शबनम, यासमीन, तमीजन, अब्दुल हसन, गुड्डू, राशिद और निशा के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed