{"_id":"66ba8b2d94a719199a098cd4","slug":"registration-of-253-school-vehicles-not-undergoing-fitness-suspended-bareilly-news-c-4-lko1018-458114-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फिटनेस न कराने वाले 253 स्कूल वाहनों के पंजीकरण निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फिटनेस न कराने वाले 253 स्कूल वाहनों के पंजीकरण निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिवहन विभाग ने 253 स्कूल वाहनों के पंजीकरण छह माह के लिए निलंबित कर दिए हैं। इन अनफिट वाहनों को खतरा मानते हुए वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि अगर वाहन चलते पाए गए तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग ने पिछले माह जिले में अनाधिकृत स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिले में पंजीकृत 914 स्कूल वाहनों की स्कूल-कॉलेजों में जाकर भी टीमों ने पड़ताल भी की। इस दौरान 253 स्कूल वाहन मानक के अनुरूप नहीं मिले। इनकी फिटनेस भी काफी समय से नहीं कराई गई। स्कूल-कॉलेज संचालकों और वाहन स्वामियों को नोटिस दिए जाने के बाद भी उन्होंने फिटनेस और परमिट संबंधी कार्रवाई को पूरा नहीं किया। इसके बाद इन सभी 253 स्कूल वाहनों के पंजीकरण छह माह तक निलंबित कर दिए गए हैं।
एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वाहन स्वामियों और स्कूल संचालकों को प्रत्यावेदन के लिए छह माह का समय दिया गया है। छह माह में अगर वह फिटनेस और परमिट समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा नहीं करते तो पंजीकरण निरस्त कर दिए जाएंगे। इस दौरान अगर वाहन सड़कों पर चलते पाए जाते हैं तो वाहन स्वामी और स्कूल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद