{"_id":"5ecad1938ebc3e90ac766070","slug":"refund-of-tickets-is-going-to-start-from-today-bareilly-news-bly4069185198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होने जा रही है टिकटों के रिफंड की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होने जा रही है टिकटों के रिफंड की प्रक्रिया
विज्ञापन
ट्रेन से स्टेशन पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश की कमी के कारण जरूरी नहीं पहले दिन ही टिकट का भुगतान हो जाए
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के बाद से बंद हैं रिजर्वेशन काउंटर, बीते दिन में आए करीब 2.5 लाख
बरेली। आधी अधूरी तैयारियों के साथ रेलवे सोमवार से विंडों पर टिकट का रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय रेलवे प्रशासन के पास अभी पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं है, जिसके चलते जरूरी नहीं कि पहले दिन ही सभी यात्रियों को उनके टिकट का भुगतान हो जाए।
रेलवे बोर्ड के आदेश पर सोमवार से 22 मार्च से पहले रिजर्व कराए गए टिकटों का भुगतान किया जाएगा। इस समय इज्ज्तनगर स्टेशन और जंक्शन पर ही रिजर्वेशन काउंटर खुल रहे हैं। दोनों स्टेशनों पर तीन दिन की आमदनी करीब ढाई लाख रुपये हुई है, जबकि इन स्टेशनों पर रोजाना की आमदनी करीब पांच लाख रुपये है। ऐसे में सभी लोगों को टिकट के रुपये वापस होना भी मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देश पर रुपये बैंक से भी निकल जाते, लेकिन सोमवार को ईद की छुट्टी होने के कारण यह भी संभव नहीं। ऐसे में चिलचिलाती धूप में यात्री टिकट विंडो पर पहुंचेंगे तो उन्हें मायूसी हो सकती है। फिलहाल रेलवे की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसलिए यात्री सोच समझकर ही टिकट विंडो पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी लोग एक साथ रिफंड लेने नहीं पहुंचें। 22 मार्च से पहले के रिजर्व टिकटों के रिफंड की प्रक्रिया छह महीने तक जारी रहेगी। ऐसे में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कम संख्या में पहुंचें। - रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद रेल डिवीजन
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के बाद से बंद हैं रिजर्वेशन काउंटर, बीते दिन में आए करीब 2.5 लाख बरेली। आधी अधूरी तैयारियों के साथ रेलवे सोमवार से विंडों पर टिकट का रिफंड देने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय रेलवे प्रशासन के पास अभी पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं है, जिसके चलते जरूरी नहीं कि पहले दिन ही सभी यात्रियों को उनके टिकट का भुगतान हो जाए।