फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Referred instead of treatment, death of another infected

इलाज करने के बजाय रेफर कर दिया, एक और संक्रमित की मौत

Mon, 19 Oct 2020 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Referred instead of treatment, death of another infected
कोरोना वायरस - फोटो : self

सरकारी कोविड चिकित्सालय में हुई बचाने की नाकाम कोशिश
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर कोविड एल-3 हुआ रेफर, कुछ देर बाद मौत

बरेली। कोविड अस्पतालों के संक्रमितों की जिंदगी से खेलने का मामला शासन तक पहुंचने के बाद जांच का आदेश दिए जाने के बावजूद हालात में कोई बदलाव नहीं आया है। अस्पताल की अनदेखी से शनिवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज न किए जाने पर आपत्ति की गई तो मरीज को तीन सौ बेड के चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां से उसे एल-3 अस्पताल भेजा गया मगर उसकी जान नहीं बच सकी।
लखीमपुर खीरी के एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर उसे पिछले दिनों भोजीपुरा के कोविड एल-2 अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस से भेजा गया था जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टर उसे देखने ही नहीं जाते थे। दवा न देने और मनमाना बिल बनाने के भी आरोप लगाए। कहा, इस पर आपत्ति करने पर अस्पताल प्रबंधन ने संक्रमित को सरकारी तीन सौ बेड कोविड अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस पहुंची तो चिकित्सक और स्टाफ हैरान रह गए। बेहद गंभीर हालत होने की वजह से संक्रमित को जरूरत के मुताबिक इलाज देने में असमर्थता जताने के बाद भी सीएमएस ने उसे बचाने के प्रयास किए मगर हालत और बिगड़ी तो उसे पीलीभीत बाईपास पर कोविड एल-3 अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोविड एल-2 अस्पताल की ओर से गंभीर हालत में संक्रमित रेफर किए जाने पर सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल और उच्चाधिकारियों को दी है। परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed