फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ravi Yoga being formed on Dev Uthani Ekadashi 2023

Dev Uthani Ekadashi 2023: एकादशी पर बन रहा रवि योग विशेष फलदायी, भगवान विष्णु की पूजा से पूर्ण होंगे मनोरथ

Thu, 23 Nov 2023 07:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 07:17 AM IST
विज्ञापन
Ravi Yoga being formed on Dev Uthani Ekadashi 2023
Dev Uthani Ekadashi 2023 - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। यह 22 नवंबर की रात 11:03 बजे से शुरू होकर 23 नवंबर को 9:01 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस बार एकादशी पर बन रहा रवि योग विशेष फलदायी होगा। यह सुबह 6:50 से शाम 5:16 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


बरेली के ज्योतिर्विद सौरभ शंखधर ने बताया कि सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। 
विज्ञापन


भगवान विष्णु इसी दिन क्षीर सागर में नींद से जागृत होते हैं। इसलिए इस दिन से मांगलिक कार्यों का भी शुभारंभ होता है। सिद्धि योग का निर्माण 11: 54 बजे से हो रहा है जो 24 को सुबह 9:05 बजे तक है। सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण संध्याकाल 5:16 बजे हो रहा है जो 24 को सुबह 6:51 बजे तक व्याप्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed