{"_id":"5e39b4f28ebc3ee5da516b40","slug":"rapti-ganga-from-saturday-and-doon-express-from-monday-to-dehradun-bareilly-news-bly3945243190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार से राप्ती गंगा और सोमवार से दून एक्सप्रेस देहरादून तक जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार से राप्ती गंगा और सोमवार से दून एक्सप्रेस देहरादून तक जाएंगी
विज्ञापन
कोहरे के बीच से निकलती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हरिद्वार और देहरादून के बीच ट्रेनें शनिवार से दौड़ना शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में दून एक्सप्रेस और साप्ताहिक राप्ती गंगा एक्सप्रेस ही देहरादून आएंगी-जाएंगी। अन्य ट्रेनें 29 फरवरी से चलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दो ट्रेनें चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस (15002) आठ फरवरी और देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस (13010) दस फरवरी से देहरादून से चलेगी। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि देहरादून प्लेटफार्म पर जीर्णोंद्धार का काम अभी बाकी है, जिसके चलते जंक्शन से गुजरने वाली केवल दो ही ट्रेनों के संचालन को रेलवे बोर्ड ने अनुमति दी है। इसके बाद हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस और वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस 29 फरवरी से चलने की संभावना है।
गौरतलब है कि देहरादून स्टेशन के जीर्णोंद्धार के चलते रेलवे ने 11 नवंबर 2019 से जनता एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस, गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस और हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस का संचालन हरिद्वार से देहरादून के बीच रोक दिया था। इस दौरान दून एक्सप्रेस को हरिद्वार और राप्ती गंगा एक्सप्रेस को नजीबाबाद तक ही चलाया जा रहा था। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और अन्य स्थानों से देहरादून आने वाली ट्रेनें भी बंद थीं। ट्रेनोें के न चलने से सबसे ज्यादा परेशानी देहरादून और मसूरी में पढ़ने वाले बोर्डिंग बच्चों को हो रही थी, जो जाड़े में घर आते हैं।