फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   misdeeds the girl after taking her home

Pilibhit News: घर ले जाकर बालिका से किया दुष्कर्म

Sat, 24 Jan 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
misdeeds the girl after taking her home
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका का रिश्ते का भाई है। उसने अपने घर पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 जनवरी की शाम छह बजे उसके रिश्ते के जेठ का 15 वर्षीय पुत्र उसकी 10 साल की पुत्री को अपने घर पर ले गया। घर पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह घर पहुंचने पर बालिका रोने लगी। इसपर जब उससे परिजनों ने रोने की वजह पूछी तो बालिका ने घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बालिका कक्षा पांच और आरोपी किशोर कक्षा सात का छात्र है। बालिका का महिला जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। चिकित्सकों का कहना है कि बालिका को ठीक होने में अभी चार से पांच दिन लगेंगे। इसलिए उसका इलाज किया जा रहा है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में किशोर को किशार न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed