फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rape and kidnapping charge on ex chairman

पूर्व चेयरमैन पर अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 21 Jul 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
rape and kidnapping charge on ex chairman
बहेड़ी। फरीदपुर में रहने वाली एक महिला ने जनप्रतिनिधि रहे सपा नेता और उसके तीन साथियों पर अपहरण कर अपने घर में बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उसने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक 10 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह दवा लेने डॉक्टर के क्लिनिक पर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखने के बाद उसे कार में डाल लिया और उसे सपा नेता की कोठी पर ले गया जहां सपा नेता और उसके तीन साथियों ने रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन रात में वह किसी तरह बचकर भाग निकली और घर पहुंचकर पति को पूरा वाकया बताया। उसके पति ने सपा नेता से शिकायत की तो उसने उन्हें अपने गुंडों से घर से उठवाने के बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि सपा नेता की दहशत की वजह से वह पुलिस के पास शिकायत करने नहीं गई। उसे आशंका थी कि आरोपियों की ऊंची पहुंच के आगे उसकी फरियाद नहीं सुनी जाएगी। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सपा नेता और उसके तीनों साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed