फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramlila Society Elections: Shishupal elected President, Krishna Kumar elected General Secretary.

रामलीला सोसाइटी चुनाव: शिशुपाल अध्यक्ष, कृष्ण कुमार महामंत्री निर्वाचित

Thu, 18 Jun 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 18 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ramlila Society Elections: Shishupal elected President, Krishna Kumar elected General Secretary.
नवाबगंज। रामलीला सोसाइटी के चुनाव सात साल बाद हुए। इसमें शिशुपाल सिंह गंगवार अध्यक्ष और कृष्ण कुमार गुप्ता महामंत्री चुने गए। कार्यकारिणी के सभी 20 सदस्यों ने दशरथ भवन में मतदान किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर शिशुपाल सिंह गंगवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रदीप सूरी को हराया। शिशुपाल को 19 मत मिले, जबकि प्रदीप सूरी को मात्र एक मत मिला। कृष्ण कुमार गुप्ता ने प्रेमप्रकाश रस्तोगी को हराकर महामंत्री पद जीता। कृष्ण कुमार को 14 और प्रेम रस्तोगी को छह मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर तरुण मेहरोत्रा ने अमर सिंह राठौर और रामधुन गुप्ता को पीछे छोड़ा। तरुण मेहरोत्रा को 14 मत मिले, अमर सिंह राठौर को पांच और रामधुन गुप्ता को एक मत मिला। अशोक चक्रवर्ती और दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष बनाए गए। संजोग गुप्ता और राजेंद्र कटियार उपमंत्री चुने गए। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, लेखराज गंगवार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed