फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram-Lakshman and Sita sit on protest outside the police station in Shahjahanpur

UP News: थाने के बाहर धरने पर बैठे 'राम-लक्ष्मण और सीता', रातभर पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2024 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2024 07:04 PM IST
सार

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात रामलीला का मंचन छोड़कर कलाकार थाने पर पहुंच गए। कलाकारों ने पात्रों की वेशभूषा में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि रामलीला के कलाकारों को धरना देना पड़ा... 

विज्ञापन
Ram-Lakshman and Sita sit on protest outside the police station in Shahjahanpur
थाने के बाहर धरने पर बैठे कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के गांव दोदराजपुर में रामलीला मेले में डांस पार्टी बंद कराने पर भड़के आयोजकों ने शुक्रवार रात मेला बंद करा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मेला कमेटी के लोग और कलाकार थाने गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। देर रात एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए। 

विज्ञापन


दोदराजपुर में शाम छह से रात आठ बजे तक रामलीला का आयोजन किया जाता है। इसके बाद डांस पार्टी का कार्यक्रम शुरू होता है। यहां मेला भी लगा हुआ है। बृहस्पतिवार रात को रामलीला होने के बाद नर्तकियों का डांस शुरू हुआ था। अधिकारियों के आदेश पर सीओ अमित चौरसिया और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डांस को बंद करा दिया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को रामलीला होने के बाद जब डांस पार्टी का कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ तो लोग भड़क गए। इस बीच मेला कमेटी के आयोजक सोनू खन्ना और तमाम लोग पहुंच गए। आक्रोश को देखते हुए मेला आयोजकों ने मेले को बंद करने का निर्णय लेते हुए वहां पर लगे तंबू आदि हटाने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रों की वेशभूषा में ही धरने पर बैठे कलाकार 
गुस्साए लोग मेला कमेटी के पदाधिकारी और राम-लक्ष्मण, सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों के साथ थाने पहुंच गए। यहां पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए थाने गेट पर धरने पर बैठ गए। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सनातन धर्म के प्राचीन मेले को किसी के इशारे पर बंद कराना चाहती है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

सूचना पर तिलहर एसडीएम जीत सिंह राय रात में ही मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए और घर लौट गए। शनिवार सुबह विधायक सलोना कुशवाहा के साथ मेला आयोजक सोनू खन्ना पुलिस अधीक्षक से मिले। पुलिस पर अड़ियल व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मेला बंद का निर्णय वापस लिया 
सोनू खन्ना ने बताया कि एसपी से हुई वार्ता के बाद मेला बंद करने का निर्णय वापस ले लिया गया है। शनिवार शाम को प्रशासन के साथ पूर्व में हुए अनुबंध के तहत मेले का संचालन किया जाएगा। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर मेला बंद कराया गया था।

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed