{"_id":"611ffe898ebc3e79fd45175a","slug":"rakshabandhan-gave-impetus-to-the-sluggish-cloth-sweets-and-gift-business-in-chaturmas-bareilly-news-bly456813356","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्मास में सुस्त कपड़ा, मिठाई और गिफ्ट कारोबार को रक्षाबंधन ने दी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्मास में सुस्त कपड़ा, मिठाई और गिफ्ट कारोबार को रक्षाबंधन ने दी रफ्तार
विज्ञापन
बस में उमड़ती त्योहारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शहर के सिविल लाइंस, कुतुबखाना, बड़ा बाजार आदि में बढ़ी खरीदारों की भीड़
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज गए हैं। कपड़ा, मिठाई और गिफ्ट कारोबार भी रफ्तार पकड़ रहा है। चतुर्मास चल रहे होने से बाजार में छाई सुस्ती को कुछ हद तक रक्षाबंधन ने दूर कर दिया है। रविवार को रक्षाबंधन मनाया जाना है। इसके लिए लोग, खासतौर से महिलाएं तैयारियों में जुटी हैं। व्यापारियों को भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। बहनों ने एक तरफ भाइयों के लिए रक्षासूत्र खरीदने शुरू कर दिए हैं, वहीं बहनों के देने के लिए भाई कपड़े और उपहार खरीद रहे हैं। इस बार मेवा के गिफ्ट पैक महंगे हैं।
रक्षाबंधन के लिए मिठाई की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार बाजार में शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध हैं। यहां तक घेवर भी शुगर फ्री बनवाया गया है। अधिकतर लोगों की डिमांड शुगर फ्री मिठाइयों की ही रहती है। - राहुल खंडेलवाल मिठाई कारोबारी
कपड़ों की खरीदारी में तेजी आई है। हालांकि उतना ज्यादा कारोबार नहीं बढ़ा है, जैसा कोरोना संक्रमण से पहले था, लेकिन बाजार पहले से काफी अच्छा हो गया है। इस बार रक्षाबंधन पर रविवार को भी बाजार खोलने की छूट मिलनी चाहिए। - दर्शन लाल भाटिया, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
बाजार अभी अच्छा चल रहा है। थोड़ा बहुत अप-डाउन तो लगा ही रहता है लेकिन रक्षाबंधन को देखते हुए बाजार अच्छा है। रविवार को भी बाजार खोलने की छूट मिल जाए तो कारोबार और अच्छा हो जाएगा। - जितेश गुप्ता, साड़ी कारोबारी
मेवा पहले से महंगी है। कह सकते हैं करीब बीस फीसदी तक हर ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ गए हैं। इसका असर त्योहार पर तैयार होने वाले गिफ्ट पैक पर भी पड़ा है। दो सौ रुपये वाला गिफ्ट पैक अब तीन सौ तक पहुंच गया है। - संजय आनंद, मेवा व्यापारी