फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rakshabandhan celebrate in city

धूमधाम से मनाया गया भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन

Mon, 23 Aug 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan celebrate in city
बरेली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों में राखी बांधी और तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें उपहार दिए। रक्षाबंधन पर शहर का अधिकांश बाजार बंद रहा। रेवल राखी और मिटाई की दुकानें ही खुलीं।
विज्ञापन

ज्यादातर बहनों ने राखियां पहले ही खरीद ली थीं। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे तक भद्रा रही। भद्रा खत्म होते ही अक्षत, रोली और मिठाई से थाल सजाकर भाइयों को राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने तिलक कर भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। जो बहनें रक्षाबंधन पर भाइयों से दूर रहीं, उन्होंने वीडियो कालिंग करके भाइयों को रक्षाबंधन की बधाई दी।
विज्ञापन

बीस सालों से ललित को राखी बांध रही हैं शहनाज
इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षक शहनाज बीस सालों से पुराना शहर के ललित गंगवानी को राखी बांध रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन बहुत भाता है। ललित की इस्लामिया मार्केट में जनरल मर्चेंट की दुकान है। शहनाज उन्हें भाई मानती हैं और 20 सालों से उन्हें राखी बांध रही हैं। ललित उन्हें बहन का स्नेह और मान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में कैदियों को बांधी राखी
इनरव्हील क्लब ग्लो की डॉ. चारु मेहरोत्रा, अलका, शिवांगी रस्तोगी ने केंद्रीय कारागार में कैदियों को राखी बांधी। राखी बंधवाते समय कई कैदी भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलकने लगे। राखी बंधवाने के बाद उन्होंने अच्छा इंसान बनने का संकल्प लिया। जेलर हरीश कुमार ने सभी का धन्यवाद दिया।

सिद्धयोग शक्ति दरबार में मनाया गया रक्षाबंधन
सिद्धयोग शक्ति दरबार में भी रक्षाबंधन मनाया गया। इसके बाद संतोषी माता का जन्मदिन समारोह हुआ। गुरुदेव गोविंद ने कहा कि रक्षाबंधन पर संतोषी माता का जन्मदिन होता है। उन्होंने कहा कि संतोषी माता की आराधना करने से व्यक्ति को संतोष मिलता है। इस अवसर पर गुरु मां आस्था, डॉ. कमल मेहरोत्रा, कंचन अग्रवाल, उर्मिला मेहरोत्रा, अपूर्व अग्रवाल, भावना पांडे, शशि मिश्रा, प्रबल कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed