फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   heavy rain forecast in Bareilly for next four days

Weather Update: बरेली में आज भी तेज बारिश के आसार, चार दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Thu, 13 Jul 2023 10:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 13 Jul 2023 10:30 AM IST
सार

बरेली में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगी। आज भी तेज बारिश की संभावना है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक भी यूं ही माहौल बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
heavy rain forecast in Bareilly for next four days
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गुरुवार को तेज बारिश का अलर्ट है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले बुधवार सुबह तेज बारिश हुई, लेकिन इसके बाद निकली धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसा कई दिन से हो रहा है, जब सुबह-सुबह बारिश होती है और दिन में धूप खिलती है। अगले चार दिन तक भी यूं ही माहौल बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक शहर पर पश्चिमी विक्षोभ हावी है, मगर निम्न वायुदाब के अभाव से झमाझम बारिश के लिए माहौल नहीं बन रहा है। दिनभर धूप के चलते उच्च वायुदाब हावी हो रहा है और रात में निम्न वायुदाब का मिजाज बनने के बाद अचानक बादलों का जमावड़ा लग रहा है। करीब आधे घंटे तक बारिश हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'सिंघम स्टाइल' पड़ा भारी: पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर डाली यह तस्वीर, सच जानकर अफसर रह गए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज भी ऐसा ही बने रहने की संभावना है। दो दिनों से एक जैसा माहौल होने से तापमान भी स्थिर है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे और नमी 87 फीसदी दर्ज की गई।

स्कूलों में जलभराव, पढ़ाई पर फिर रहा पानी

बारिश के चलते कई स्कूलों में बुधवार तक तक जलभराव रहा। इससे छात्र-छात्राओं को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई जगह विद्यार्थियों ने आने-जाने के लिए ईंटों की पगडंडी बना रखी है। परिसर में जलभराव की वजह से फिसलन और काई जैसी स्थितियां बन गई हैं। खतरे को देखते हुए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। 

प्राथमिक विद्यालय चीनी मिल नेकपुर में भी पानी भरा हुआ था। छात्रों और शिक्षकों ने पीछे के गेट से आने-जाने के लिए रास्ता बनाया। सुबह की प्रार्थना भी बरामदे में कराई गई। हजियापुर विद्यालय में भी जलभराव की समस्या रहती है। आसपास के लोगों ने स्कूल में अव्यवस्था का वीडियो बनाकर वायरल किया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह का कहना है कि बारिश के बाद कुछ समय के लिए पानी भर जाता है। इसके बाद निकलवा दिया जाता है। स्कूलों में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इन स्कूलों में बाधित रहा आवागमन

प्राथमिक विद्यालय हजियापुर, सिठौरा, इटउआ सुखदेवपुर, फरीदपुर का वर्कालीशाह विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय रघुवर दयाल, रामनगर का प्राथमिक विद्यालय अयोध्या, प्राथमिक विद्यालय बिरिया नारायणपुर समेत अन्य कई स्कूलों में हालात ज्यादा खराब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed