फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways will run special train between Kathgodam-Thakurnagar for two days

Railways News: काठगोदाम-ठाकुरनगर के बीच दो दिन विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे, राज्यरानी 28 मार्च तक निरस्त

Tue, 25 Mar 2025 11:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 11:34 AM IST
सार

कानपुर में ब्लॉक के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस को 28 मार्च तक निरस्त किया गया है। इससे लखनऊ और मेरठ के बीच चलने वाले यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। 

विज्ञापन
Railways will run special train between Kathgodam-Thakurnagar for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष ट्रेन का वाया गोरखपुर संचालन करेगा। 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष ट्रेन 26 मार्च को काठगोदाम से सुबह 10:00 बजे चलने के बाद हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा होते हुए 12:30 बजे बरेली सिटी, 1:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी।  

विज्ञापन


यहां से गोरखपुर, छपरा, बरौनी, कटिहार, मालदा टाउन, बर्द्धमान होते हुए अगले दिन रात 10:40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी। वापसी में 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष ट्रेन 29 मार्च को ठाकुरनगर से सुबह 10:20 बजे चलने के बाद दूसरे दिन शाम 7:55 बजे बरेली जंक्शन, रात 8:55 बजे बरेली सिटी और 11:15 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
विज्ञापन


इज्जतनगर-दोहना रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे क्रॉसिंग दो दिन बंद 
इज्जतनगर मंडल पर इज्जतनगर-दोहना रेलवे स्टेशनों के बीच किमी संख्या 307/6-7 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 234/सी (नगरिया परीक्षित) मंगलवार रात नौ बजे से बुधवार सुबह चार बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यहां बीसीएम मशीन से डीप का काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस 28 मार्च तक निरस्त
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस को रेलवे ने 28 मार्च तक निरस्त कर दिया है। कानपुर में ब्लॉक के कारण इस ट्रेन को निरस्त किया गया है। 

छह ट्रेनें निरस्त, सात का मार्ग परिवर्तन, रेलवे ने दिया रिफंड
जम्मूतवी स्टेशन पर मार्च और अप्रैल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान लिए जाने वाले मेगा ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में गोविंदनगर-बस्ती के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के काम को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा। 

इस दौरान सात ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। तीन ट्रेनों का संचालन 50 मिनट तक की देरी से किया जाएगा। सोमवार को रेलवे ने ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की सूचना जारी करने के साथ पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों के लिए किराया रिफंड शुरू कर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed