{"_id":"656ace7c64803f2be6052c60","slug":"railways-cancelled-26-trains-on-the-first-day-of-december-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Train Cancelled: रेलवे ने 26 ट्रेनों को किया निरस्त, आठ री-शेड्यूल, 11 गाड़ियों के मार्ग बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancelled: रेलवे ने 26 ट्रेनों को किया निरस्त, आठ री-शेड्यूल, 11 गाड़ियों के मार्ग बदले
Sat, 02 Dec 2023 11:58 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:58 AM IST
सार
एक दिसंबर से शुरू हुआ ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला सात दिसंबर तक जारी रहेगा। पहले दिन शुक्रवार को 26 ट्रेनें रद्द की गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरे की वजह से रेलवे 56 जोड़ी ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त करने की घोषणा कर चुका है। एक दिसंबर से शुरू हुआ ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला सात दिसंबर तक जारी रहेगा। पहले दिन शुक्रवार को 26 ट्रेनें रद्द की गईं। कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं।
विज्ञापन
इस बीच रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में आठ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है। 11 के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। शनिवार को भी 12 ट्रेनें निरस्त हो जाएंगी। बाकी ट्रेनों का निरस्तीकरण अगल-अलग तारीखों में किया जाएगा। अब शेष ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। इन तीन महीनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विलंब से चलाई जाएंगी ये गाड़ियां
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को शुक्रवार को अमृतसर से 180 मिनट देरी से चलाया गया।
- 22551 दरभंगा-जलंधर एक्सप्रेस को दरभंगा से 120 मिनट री शेड्यूल कर चलाया गया।
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को 75 मिनट देरी से चलाया गया।
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को कटिहार से 120 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को तीन, चार, सात और आठ दिसंबर को 55 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन को छह दिसंबर को 75 मिनट देरी से चलाया जाएगा।
- 02569 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन छह दिसंबर को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
- 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस छह दिसंबर को 15 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
- 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस चार, छह और नौ दिसंबर को लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- 19615 कामाख्या एक्सप्रेस चार दिसंबर को परिवर्तित रूट लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- इससे पहले रेलवे ने बृहस्पतिवार को भी तीन से आठ दिसंबर तक नौ ट्रेनों का रूट बदलने की घोषणा की थी।