22 ट्रेनें निरस्त: एसी कोच में भीड़, स्लीपर में जनरल जैसा हाल; जानिए कब कौन सी ट्रेन नहीं चलेगी
त्योहार के बीच रेल का सफर मुश्किल हो गया है। रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को अचानक निरस्त कर दिया। ट्रेन निरस्त होने के कारण हाल ये है कि एसी में भीड़ घुस रही है। स्लीपर में जनरल बोगी जैसी हाल है। यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ गई। बरेली होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों को रेलवे ने अचानक रद्द कर दिया है। लखनऊ मंडल के गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन की रिमॉडलिंग की वजह से लिए गए ब्लॉक के बीच मंगलवार को रेलवे ने 12 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया था, लेकिन बुधवार को नए सिरे से 22 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया।
इसके कारण ट्रेनों के एसी कोच में भीड़ गढ़ गई है। स्लीपर कोच तो जनरल से भी बदतर हो गए हैं। 72-78 सीटों वाले स्लीपर कोच में 250 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। ज्यादातर ट्रेनों में पहले से ही आरक्षित सीटें फुल हो चुकी थीं।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
स्लीपर श्रेणी में 200 से अधिक वेटिंग चल रही थी। वातानुकूलित (एसी) श्रेणी में भी सीटें उपलब्ध नहीं थीं। इसके बाद भी काफी संख्या में यात्री काउंटर से वेटिंग टिकट लेते रहे। इस बीच ट्रेनों के निरस्तीकरण से संकट और गहरा गया। अब बहनें मुसीबत भरा सफर करने के लिए विवश हैं।
ये ट्रेनें की गईं निरस्त
14010/14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस दो से पांच सितंबर तक।15529/15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस 30 और 31 अगस्त को।
15621/15622 आनंद विहार-कामख्या एक्सप्रेस 31 अगस्त और एक सितंबर को।
12492/12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक और तीन सितंबर को।
15651/15652 गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस चार और छह सितंबर को।
15211/15212 दरभंगा-अमृतसर 30 अगस्त से पांच सितंबर तक।
15531/15532 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस तीन और चार सितंबर को।
14674/14673 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 31 अगस्त से छह सितंबर तक।
14650/14649 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस दो से पांच सितंबर तक।
04654/04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी 30 अगस्त और एक सितंबर को।
05459/05460 सीतापुर-शाहजहांपुर-बरेली स्पेशल ट्रेन एक से छह सितंबर तक।
रक्षाबंधन के मद्देनजर प्रमुख ट्रेनों में स्क्वॉड की तैनाती की गई है। पहले 40 फीसदी ट्रेनों में स्क्वॉड चल रहे थे। अब बहनों की सुरक्षा के मद्देनजर जंक्शन से गुजरने वाली 70 फीसदी ट्रेनों में स्क्वॉड की तैनाती की गई है। जीआरपी और आरपीएफ के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रेनों के साथ ही प्लेटफार्म पर भी महिला सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। बुधवार को भी जंक्शन पर ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।