फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways added six more festival special trains

रेलवे ने छह जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें और चलाईं

Sat, 24 Oct 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Railways added six more festival special trains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

20 अक्तूबर से शुरू हुईं यह ट्रेनें एक दिसंबर तक चलेंगी

विज्ञापन
बरेली। रेलवे प्रशासन त्योहारों के मद्देनजर नई दिल्ली, बरौनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, जयनगर, सहरसा, अमृतसर, हरिव्दार आदि मार्ग पर कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन 21 अक्तूबर से शुरू करने जा रहा है। यह सभी छह जोड़ी ट्रेनें 30 नवंबर तक बरेली होकर संचालित की जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 04092 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल 21 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सुबह 09.20 बजे नई दिल्ली से चलकर जयनगर जाएगी। वापसी में 04091 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल 22 अक्तूबर को से 29 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को जयनगर से दोपहर 03.30 बजे चलकर 07.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

04624 अमृतसर-सहरसा सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 21 अक्तूबर से 28 नवंबर तक अमृतसर से सुबह 05.45 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04623 सहरसा-अमृतसर द्वि.साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 22 नवंबर से 29 नवंबर तक सहरसा से दोपहर 02.30 बजे चलकर शाम 07.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

02191 जबलपुर-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से शाम 06.55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 02.05 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 02192 हरिद्वार-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से शाम 04.20 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों ही दिशाओं में कटनी, मैहर, सतना, ओहां, चित्रकूट, बांदा, भरवा सुमेरपुर, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद नजीबाबाद और लक्सर स्टेशनों पर रुकेगी।
04408 नई दिल्ली-दरभंगा सुपर फास्ट स्पेशल 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक नई दिल्ली से शाम 07.25 बजे चलकर अगले दिन दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04407 दरभंगा-नई दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक दरभंगा से रात्रि 08.55 बजे चलकर अगले दिन शाम 05.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
04406 नई दिल्ली-बरौनी सुपर फास्ट स्पेशल 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक नई दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार और शुक्त्रस्वार को शाम 07.25 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर तीन बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04405 बरौनी-नई दिल्ली सुपर फास्ट स्पेशल 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 07.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 02.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
04412 दिल्ली जं-सहरसा द्वि.साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दिल्ली जं0 से रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 07.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 04411 सहरसा-दिल्ली जं0 द्वि.साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बहस्पतिवार और सोमवार को सहरसा से रात्रि 09.15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 07.20 बजे दिल्ली जं0 पहुंचेगी।

20 अक्तूबर से यह ट्रेनें भी रही हैं दौड़

02231 लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक लखनऊ से रात्रि 10.25 बजे प्रस्थान करके अगले दिन बरेली होते हुए पूर्वाह्न 10.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 02232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 21 अक्तूबर से एक दिसंबर तक चंडीगढ़ से रात्रि 09.05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 08.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके अलावा 04030 दिल्ली-मुजफ्फरपुर द्वि.साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से दो नवंबर तक तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दिल्ली जं0 से दोपहर 01.45 बजे प्रस्थान करके बरेली होते हुए अगले दिन सुबह आठ बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी 04029 मुजफ्फरपुर-दिल्ली जं0 द्वि.साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को मुजफ्फरपुर से शाम 04.15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन बरेली होते हुए पूर्वाह्न 10.30 बजे दिल्ली जं0 पहुंचेगी।

आठ महीने बाद कल से चलेगी आला हजरत एक्सप्रेस 

बरेली। जनता कर्फ्यू के बाद से बंद हुई आला हजरत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन रविवार से पटरियों पर दौड़ेगी। 23 कोच की ट्रेन में पार्सल को छोड़कर सभी कोच आरक्षित होंगे। मुरादाबाद मंडल के सूत्रों के मुताबिक, आला हजरत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी। जंक्शन से आला हजरत स्पेशल ट्रेन सुबह 6:35 बजे चलकर मिलक, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद स्टेशन पर रुककर दिल्ली जाएगी। वहां से गुरुग्राम, जयपुर आदि स्टेशन होते हुए भुज जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed