फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway track cracked due to cold Agra Fort Ramnagar Express passed through caution in bareilly

UP: बरेली में पलटने से बची आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस, पटरी पर दिखा कुछ ऐसा, ट्रैकमैन ने रुकवाई ट्रेन

Mon, 09 Dec 2024 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 06:28 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में इज्जतनगर और भोजीपुरा के बीच रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस पलटने से बची। यह मामला सोमवार सुबह तड़के 4:58 बजे का है। ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से हादसा टला। 

विज्ञापन
Railway track cracked due to cold Agra Fort Ramnagar Express passed through caution in bareilly
इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच चटकी मिली रेल पटरी - फोटो : रेलवे

विस्तार

बरेली में रेल पटरी चटकी होने के कारण सोमवार तड़के 15055-56 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस पलटने से बची। सूचना मिलने के बाद कंट्रोल रूम ने ट्रेन को इज्जतनगर में रोक दिया। इंजीनियरिंग टीम ने 45 मिनट में ट्रैक को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रैक पर 20 किमी प्रति घंटा के कॉशन के बाद ट्रेन को इज्जतनगर से आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन


आगरा फोर्ट-रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का सप्ताह में अप-डाउन तीन-तीन दिन संचालन होता है। रविवार राम 8:53 बजे आगरा फोर्ट से चलने के बाद यह ट्रेन सोमवार तड़के 4:04 बजे इज्जतनगर पहुंची थी। इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 236 बी के पास ट्रैकमैन प्रेमपाल और हरीबाबू पेट्रोलिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि रेल पटरी चटकी हुई है। पटरी में करीब एक इंच की दरार थी। अगर ट्रेन यहां से गुजरती है तो हादसा हो सकता है। प्रेमपाल ने तुरंत की इसकी सूचना गेटमैन को दी। गेटमैन ने कंट्रोल रूम को अलर्ट कर दिया। इस दौरान ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन छोड़ रही थी। रेल लाइन में फैक्चर की सूचना पर ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: खेत में चाची के हाथ-पैर बांधे... भतीजी से दो युवकों ने की दरिंदगी, घास काटने गईं थीं दोनों; वीडियो बनाया

कुछ ही देर में रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच गई। 45 मिनट में ट्रैक की मरम्मत करने के बाद 20 किलोमीटर प्रति घंटा के कॉशन के साथ 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को इज्जतनगर से रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तापमान में गिरावट आने पर रेल पटरियां सिकुड़ने से इस तरह के फ्रैक्चर होते हैं। सभी रेलवे सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

खुल गया था पटरी का ज्वाइंट, एक इंच से ज्यादा गैप
इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच पटरी सिकुड़ने के कारण ज्वाइंट खुल गया था। इससे पटरी में एक इंच से ज्यादा की दरार आ गई थी। जिस स्थान पर यह ट्रैक फैक्चर हुआ वहां ट्रेन की औसतन रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा की रहती है। अगर फ्रैक्चर के समय आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस यहां से गुजरती तो हादसा हो सकता था। फिलहाल इंजीनियरिंग टीम ने रेलवे क्रॉसिंग संख्या 236 बी के पास 20 किमी प्रति घंटा का अस्थाई कॉशन दे दिया है।

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच क्रॉसिंग संख्या 236 बी के पास रेल लाइन फ्रैक्चर हुई थी। ट्रैकमैन की सूझबूझ से आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को इज्जतनगर में कंट्रोल कर लिया गया। 45 मिनट में ट्रैक दुरुस्त करने के बाद 20 किमी प्रति घंटा के कॉशन के साथ ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed