फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway timetables for ten more Holi special trains released

Railway News: होली पर दस और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, अयोध्या-काशी जाने वालों के लिए मिलेगी राहत

Sun, 15 Feb 2026 07:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 07:33 AM IST
सार

होली पर घर जाने वालों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने दस और विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। बरेली होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।  

विज्ञापन
railway timetables for ten more Holi special trains released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली के मद्देनजर रेलवे दिल्ली-सीतामढ़ी, आनंद विहार-लोकहा बाजार, वाराणसी-दिल्ली, अयोध्या कैंट-आनंद विहार, दिल्ली-लखनऊ के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा। इन गाड़ियों को बरेली जंक्शन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इससे पहले भी रेलवे 10 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है।

विज्ञापन


विशेष ट्रेनों की समय सारिणी
04010 दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन 26 फरवरी से पांच मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से रात 11:05 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली विशेष ट्रेन 27 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 22:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


04014 आनंद विहार-लोकहा बाजार विशेष ट्रेन 27 फरवरी से छह मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3:40 बजे आनंद विहार से चलने के बाद अगले दिन रात 8:15 बजे लोकहा बाजार पहुंचेगी। 04013 लोकहा बाजार-आनंद विहार विशेष गाड़ी 28 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन रात 9:30 बजे लोकहा बाजार से चलने के बाद अगले दिन सुबह 3:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


04203-04 लखनऊ-नई दिल्ली विशेष गाड़ी 23 फरवरी से दो मार्च तक दोनों ओर से प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ से सुबह 8:05 बजे चलने के बाद शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से रात 8:20 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

अयोध्या के लिए चलेगी ये गाड़ी 
04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार विशेष गाड़ी 24 फरवरी से छह मार्च तक रोज अयोध्या कैंट से रात 6:20 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट विशेष गाड़ी सुबह नौ बजे आनंद विहार से चलने के बाद रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

04209 वाराणसी-दिल्ली विशेष गाड़ी 24 फरवरी से छह मार्च तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04210 दिल्ली-वाराणसी विशेष गाड़ी 25 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:25 बजे दिल्ली से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed