{"_id":"5e2611528ebc3e4b3412b8fd","slug":"railway-bareilly-news-bly392723491","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम साफ हुआ तो पटरी पर आया ट्रेन संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम साफ हुआ तो पटरी पर आया ट्रेन संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौसम साफ हुआ तो ट्रेनों का संचालन भी पटरी पर आ गया। सोमवार को जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें करीब सप्ताह भर बाद बमुश्किल पांच-दस मिनट देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों ने राहत महसूस की।
लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस दस मिनट, पंजाब मेल 15 मिनट, देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस तीस मिनट, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस सात मिनट, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से जंक्शन पहुंची। सिर्फ नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से रात नौ बजे जंक्शन पहुंची, जो दिल्ली से ही देरी से चली थी। संवाद