{"_id":"641f6260f508b963b4057794","slug":"radha-madhavs-team-won-the-basketball-competition-bareilly-news-c-4-1-106816-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राधा माधव की टीम ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राधा माधव की टीम ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता
Sun, 26 Mar 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता
बरेली। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। राधा माधव की टीम विजयी रही।
पहला मुकाबला राधा माधव पब्लिक स्कूल और स्टेडियम बी की टीम के बीच हुआ। राधा माधव की टीम ने मुकाबला 19-02 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला हार्टमन कॉलेज और स्टेडियम ए के बीच हुआ। हार्टमन ने 17-05 से स्टेडियम ए को हराया। तीसरे मुकाबले में राधा माधव ने स्टेडियम ए को 19-02 से मात दी। चौथे मुकाबले में हार्टमन की टीम ने 19-03 स्टेडियम बी को हराया।
अंकों के आधार पर फाइनल मुकाबला हार्टमन कॉलेज और राधा माधव पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। राधा माधव ने मुकाबला 18-07 से जीत लिया। राधा माधव की दिव्यंका ने 14 बास्केट किए। हार्टमन की टीम से काव्या सक्सेना व स्नेहा ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता व उपविजेता टीम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने पुरस्कृत किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सीएम खान, मोहम्मद कमर, सुनील वर्मा, निधि चतुर्वेदी व उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद उपस्थित रहे।