फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qutubkhana Flyover: Now the businessmen roamed to gather support to close the market

कुतुबखाना फ्लाईओवरः अब बाजार बंद कराने की तैयारी समर्थन जुटाने को घूमे व्यापारी

Thu, 21 Jan 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Qutubkhana Flyover: Now the businessmen roamed to gather support to close the market
कुतुबखाना बाजार में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शनिवार को बंद का एलान, व्यापारियों ने लगाए कमिश्नर हटाओ-व्यापार बचाओ के नारे

विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर के विरोध में आंदोलन की शुरुआत करते हुए दुकानदारों ने 23 जनवरी को बाजार बंद रखने का एलान किया है। इस दौरान वे जिला प्रशासन के खिलाफ बाजार में धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। बुधवार को बाजार बंदी के लिए समर्थन जुटाने को दुकानदारों ने व्यापारी नेताओं से भी संपर्क किया।
कुतुबखाना इलाके के दुकानदारों के लगातार विरोध के बीच जिला प्रशासन फ्लाईओवर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। दुकानदारों ने इसके खिलाफ बाजार बंद कराकर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को व्यापारी नदीम शम्सी समेत कई दुकानदारों ने कोहाड़ापीर से नावल्टी तक के व्यापारियों से मुलाकात कर उनसे 23 जनवरी को बाजार बंद रखने और कुतुबखाना फ्लाईओवर के विरोध में उनके धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। इस दौरान दुकानदारों ने कमिश्नर हटाओ-व्यापार बचाओ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कुतुबखाना में अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा था। सभी व्यापारी भी इस पक्ष में हैं कि यहां अंडरपास का निर्माण कर दिया जाए लेकिन जिद पर अड़े कमिश्नर फ्लाईओवर बनाकर व्यापारियों को बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से बाजार बंद रखकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। शहर के सभी व्यापारिक संगठनों से भी सहयोग मांगा। दुकानदारों में प्रमुख रूप से विजय गुप्ता, लोकेश कारला, भूपेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, अमित खनेजा, दीपक अग्रवाल, संजय आनंद, राहुल सिंह, रवि गगन, आशीष सहगल, विशाल खुराना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर नहीं हमारी बर्बादी

कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण के बजाय बाजार में अवैध कब्जे हटवाकर और यातायात नियमों को सख्ती से लागू कर समस्या का समाधान किया जा सकता है लेकिन जिला प्रशासन व्यापारियों की बर्बादी ही सोच रहा है। फ्लाईओवर के निर्माण से हम तबाह हो जाएंगे। -प्रशांत गुप्ता, दुकानदार

जनप्रतिनिधि व्यापारियों की बात सुनने को तैयार हैं लेकिन जिला प्रशासन फ्लाईओवर का निर्माण कराने की जिद पर अड़ा हुआ है। यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए और रास्ते निकाले जा सकते हैं लेकिन उन पर विचार तक नहीं किया जा रहा है। -मनीष बंसल, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed