{"_id":"6165e7f28ebc3e626910b734","slug":"qutubkhana-flyover-again-raised-voices-of-protest-bareilly-news-bly4626221104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना फ्लाईओवर : फिर उठे विरोध के सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना फ्लाईओवर : फिर उठे विरोध के सुर
विज्ञापन
बैठक करते कारोबारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने बैठक कर कहा- शहर विधायक से मिलेंगे, बात नहीं बनी तो धरना-प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर के टेंडर 14 अक्तूबर को खुलने वाले हैं। दिवाली के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इससे पहले एक बार फिर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने कहा कि इस मामले में वे शहर विधायक से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। फिर भी बात नहीं बनी तो बाजार में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विवेक अरोड़ा ने कहा कि हम सभी कोविड काल में पहले से दो साल से परेशान हैं। व्यापारी किसी तरह कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने की कवायद में लगे हुए हैं और अब नगर निगम के अधिकारियों ने फिर एक बार कुतुबखाना फ्लाईओवर का शिगूफा छोड़ दिया है। नदीम शमसी ने कहा कि पुल बनने के बाद यहां के व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। उनके परिवार कैसे पलेंगे, इसकी चिंता अधिकारी नहीं कर रहे हैं। पुल निर्माण भी करीब चार साल में हो पाएगा। इस दौरान व्यापारी क्या करेंगे।
संजय आनंद ने कहा कि हम सभी कह चुके हैं कि यहां अंडरपास बना दिया जाए। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी और व्यापार भी बचा रहेगा। कई जगह जब अंडरग्राउंड मेट्रो चलाई जा सकती है तो कुतुबखाना से अंडरपास क्याें नहीं बनाया जा सकता है। व्यापारियों ने कहा, वे शहर विधायक को ज्ञापन देंगे। यदि पुल निर्माण शुरू हुआ तो व्यापारी भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।