{"_id":"66b16ed819164c2dde026b84","slug":"queues-in-opd-patients-in-the-grip-of-viral-diseases-bareilly-news-c-4-lko1018-453964-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपीडी में कतार, वायरल बीमारियों की चपेट में मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपीडी में कतार, वायरल बीमारियों की चपेट में मरीज
विज्ञापन
बरेली। दिन-रात के तापमान में अंतर की वजह से ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ गई है। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए 18 सौ मरीज पहुंचे। पर्चा और दवा काउंटर पर मरीजों की कतार रही। डायरिया की चपेट में रहे आठ बच्चे वार्ड में भर्ती किए गए। वायरल बीमारियों से पीड़ित लोगों की तादाद ज्यादा रही।
जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी के मुताबिक 13 सौ नए पर्चे बने। पांच सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर दवा और परामर्श के लिए अस्पताल पहुंचे थे। फिजिशियन को दिखाने के लिए 458 पर्चे बने। ज्यादातर वायरल बुखार की चपेट में रहे, जिनकी मलेरिया और डेंगू की जांच कराई गई। साथ ही, लेप्टो की भी जांच हुई। ऑर्थोपेडिक के दो सौ से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा चेस्ट फिजिशियन, एएनसी व अन्य जांचों के लिए भी मरीज पहुंचे थे। पैथोलॉजी में तीन सौ से ज्यादा मरीजों के सैंपल की जांच हुई।
दूसरी ओर, सीएमओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित होने वाले दिव्यांग शिविर में भी महज 58 दिव्यांग पहुंचे। उनकी जांच कर उनके प्रमाणपत्र, नवीनीकरण, सत्यापन आदि कार्य किए गए। कुछ दिव्यांग दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे, उन्हें अगले सोमवार को बुलाया गया है।