{"_id":"65c304362558cf251e0c1edb","slug":"python-in-temple-touched-shivling-wrapped-around-hanuman-statue-then-touched-feet-video-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में विशालकाय अजगर: शिवलिंग को किया स्पर्श, हनुमान प्रतिमा पर लिपटा, फिर छुए पैर, हैरान कर देगा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में विशालकाय अजगर: शिवलिंग को किया स्पर्श, हनुमान प्रतिमा पर लिपटा, फिर छुए पैर, हैरान कर देगा वीडियो
Wed, 07 Feb 2024 11:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:20 AM IST
सार
बरेली के अलीगंज के मंदिर में विशालकाय अजगर आ गया। अजगर ने पहले शिवलिंग को स्पर्श किया। इसके बाद हनुमान प्रतिमा पर लिपट गया। फिर उसे पैर भी छुए। ग्रामीणों ने अजगर का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
मंदिर में विशालकाय अजगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के अलीगंज मझगवां विकासखंड क्षेत्र में हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। ग्राम पंचायत लोहारी के माजरा रघुवीरपुर गांव के निकट अरिल नदी किनारे मंगलवार को विशालकाय अजगर आने से हड़कंप मच गया। यह अजगर गांव के मंदिर में घुस गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
करीब 15 फुट लंबे अजगर ने पहले शिवलिंग को स्पर्श किया। फिर हनुमान प्रतिमा को छूते हुए दीवार पर काफी ऊपर टंगी हनुमान जी की तस्वीर तक पहुंच गया। तस्वीर में हनुमान जी के चरण छूकर फिर नीचे आ गया। यह सब देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। बाद में सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार के दोपहर करीब 12 बजे लोहारी गांव से एक किलोमीटर दूर रघुवीरपुर के निकट अरिल नदी किनारे विशालकाय अजगर धूप सेंक रहा था। खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पूरे गांव में यह खबर फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर रेंगते हुए पास स्थित मंदिर में घुस गया और शिवलिंग को स्पर्श करते हुए हनुमान प्रतिमा से लिपट गया। फिर दीवार के सहारे ऊपर टंगी हनुमान जी की तस्वीर तक पहुंचा और हनुमान जी के चरण तक जाकर नीचे आ गया।

python in temple
- फोटो : अमर उजाला
गांव के ही राशन विक्रेता राकेश कश्यप ने वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी शिशुपाल को सूचना दी। कुछ ही देर में वन विभाग के अवनेश गंगवार, अमित कुमार एवं वीरेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को रेस्क्यू कर बोरी में बंद कर लिया।
रेस्क्यू के दौरान अजगर कई बार हमलावर भी हुआ था। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अवनेश कुमार गंगवार ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 15 फुट है। उसका वजन 30 से 40 किलो के बीच है। पिछले कई दिनों से ग्रामीण अजगर देखे जाने की बात कह रहे थे।
दो बार वन विभाग की टीम ने जंगल में अजगर की तलाश की लेकिन वह दिखाई नहीं दिया लेकिन मंगलवार को उसे रेस्क्यू करने में वन विभाग को सफलता पाई। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे किसी वन्य जीव को देखते ही वन विभाग को सूचित करने की अपील की है।