{"_id":"67fc29d4367d7cbb250aaf2d","slug":"pwds-action-plan-will-be-prepared-with-the-recommendations-of-public-representatives-bareilly-news-c-4-bly1015-618107-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनप्रतिनिधियों की संस्तुतियों से बनेगी पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनप्रतिनिधियों की संस्तुतियों से बनेगी पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना
विज्ञापन
बरेली। जनप्रतिनिधियों की संस्तुतियों को शामिल करते हुए पीडब्ल्यूडी के अभियंता साल 2025-26 की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गए हैं। बीते वित्तीय वर्ष में देरी की वजह से काम प्रभावित हुए थे। दिसंबर से मार्च तक स्वीकृतियां आईं और तमाम सड़कों के काम अधूरे रह गए। स्वीकृति जारी होने में देरी की वजह से कई काम शुरू ही नहीं हुए। अब इन्हें नए वित्तीय वर्ष में कराने की तैयारी है।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने 11 अप्रैल को सभी मुख्य अभियंताओं को कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में आदेश भेजा है। इसमें सड़कों और लघु सेतुओं, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव शामिल करने की अपेक्षा की गई है।
संबंधित अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र के विधायक, सांसद और एमएलसी से समन्वय बनाकर 2025-25 की कार्ययोजना बनाएं।
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों का वरीयताक्रम जनपद स्तर पर तय होगा। ब्यूरो