{"_id":"60b29b658ebc3ef79460c164","slug":"purse-looted-by-bikers-bareilly-news-bly448110767","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को बड़ा बाईपास पर पति के साथ जा रही महिला से पर्स लूट लिया। दंपती ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमकाया लेकिन बाइक की चेन टूटने के कारण गिर पड़े। दंपती ने दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
रामपुर में थाना मिलक के गांव क्योलार निवासी महावीर शनिवार शाम अपनी पत्नी तेजवती के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में भुता जा रहे थे। बड़ा बाईपास पर जैसे ही वे लोग बिलवा पुल से आगे पहुंचे, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी पत्नी का पर्स झपट्टा मारकर लूट लिया। महावीर ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसी बीच बाइक की चेन टूटने से बदमाश सड़क पर गिर पड़े तो महावीर और तेजवती उनसे भिड़ गए। झगड़ा होते देख कुछ ही दूरी पर तैनात पीआरवी के पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और दोनों बदमाशों को दबोच लिया। घटना देखकर दूसरी बाइक पर आ रहे बदमाशों के दो अन्य साथी वहां से भाग निकले। पीआरवी ने दोनों बदमाशों को पकड़कर इज्जतनगर की अहलादपुर चौकी की पुलिस को सौंप दिया। महावीर की सूचना पर भोजीपुरा के गांव प्रहलादपुर में रहने वाले उनके रिश्तेदार पूर्व प्रधान श्यामलाल भी चौकी पर पहुंच गए। रात नौ बजे तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कहा जा रहा है कि पुलिस देर रात तक मामले को रफा-दफा करने में लगी थी।