{"_id":"60dcc5da8ebc3ec201202915","slug":"pucca-construction-done-over-gangapur-drain-demolished-bareilly-news-bly4515229181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापुर नाले के ऊपर किया गया पक्का निर्माण ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापुर नाले के ऊपर किया गया पक्का निर्माण ढहाया
विज्ञापन
नाले पर किया निर्माण ढहाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले की सफाई में बाधा आने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। गंगापुर में नाले के ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करा लिया है। इससे नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी। नगर निगम ने पहले तो अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर बुधवार को प्रवर्तन दल ने जेसीबी से पक्का निर्माण ढहा दिया।
गंगापुर में अवैध निर्माण तोड़ने से पहले नगर निगम की ओर से सभी को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने को कहा गया। दो दिनों तक किसी ने अवैध निर्माण नहीं हटाया तो बुधवार को अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर प्रवर्तन दल जेसीबी लेकर पहुंच गया। टीम ने अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी और सारे निर्माण ढहा दिए। दोबारा निर्माण करने पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई।