फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Public service center operator arrested for making e-ticket illegally

अवैध तरीके से ई टिकट बना रहा जनसेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator arrested for making e-ticket illegally
बरेली। आरपीएफ ने अवैध तरीके से ई टिकट बनाते शाहजहांपुर के जनसेवा केंद्र के संचालक शहजाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 64 ई टिकट बरामद हुए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन शिशोदिया ने बताया कि मुरादाबाद कार्यालय से मिली सूचना के आधार पर खुदागंज (शाहजहांपुर) के एक जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

टीम ने पर्सनल आईडी पर ई टिकट बनाते और बेचते हुए केंद्र के संचालक शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। टीम को आरोपी के पास से 64 ई टिकट बरामद हुए है। जिसमें 53 टिकटों पर यात्रा की जा चुकी है और 11 टिकटों पर यात्रा की जानी बाकी है। आरोपी के बुक किए गए 11 टिकटों को टीम ने रद्द करा दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जनसेवा केन्द्र की आड़ में आरोपी शहजाद पिछले डेढ़ साल से 10 फर्जी आईडी के जरिए ई टिकट बेच रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह परिवार समेत अन्य परिचित लोगों के खातों और नाम से आईडी बनाता था। जिसके बाद वह यात्रियों का टिकट बुक कर उनसे कमीशन के तौर पर रुपये लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची के आधार पर हो रही पकड़ा धकड़ी : निजी खातों से रेलवे के टिकट की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों आईआरसीटीसी ने कुछ निजी खातों को ट्रेस कर सूची मुख्यालय भेजी थी। इस सूची में बरेली समेत आसपास के कई जिलों के नाम शामिल है। इसी सूची के आधार पर आरपीएफ फर्जीवाड़ा करने वालों की धरपकड़ कर रही है। आरपीएफ टीम ने 17 फरवरी को किला निवासी फरजन हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेेजा था। आरोपी 14 प्राइवेट आईडी से टिकट बेचने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed