{"_id":"61c3985b588846078a14a4a7","slug":"public-school-principal-jailed-for-molesting-girl-student-bareilly-news-bly47014648","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी में पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी में पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर स्कूल में पढ़ रही छठी कक्षा की ग्यारह वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप है। छात्रा के पिता ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के साथ अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री नगर के ही एक निजी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। आरोप है कि मंगलवार को प्रधानाचार्य ने ड्रेस गंदी होने की बात कहते हुए छात्रा को पुस्तकालय में ले गया। उसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा से प्रधानाचार्य ने जातिसूचक अपशब्द कहे। छात्रा ने घर आकर परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि अभिभावक की तहरीर पर छेड़खानी करने, जातिसूचक अपशब्द कहने के आरोप और पॉक्सो एक्ट में प्रधानाचार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी केरल का मूल निवासी है।
अभिभावक की तहरीर पर छेड़खानी, जाति सूचक अपशब्द कहने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेजा गया है। प्रधानाचार्य केरल प्रांत का स्थायी निवासी है। जो नोएडा के सेक्टर 16 में रहता है। ज्वाय सैम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- प्रशांत सिंह सीओ बीसलपुर