फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Provisional publication of voter list of Panchayat elections today

Bareilly News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन आज

Tue, 23 Dec 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Provisional publication of voter list of Panchayat elections today
मतदान केंद्रों पर बीएलओ तीन दिन वोटर लिस्ट के साथ रहेंगे मौजूद, साथ में जिनके नाम काटे गए उनकी भी सूची का होगा प्रकाशन
विज्ञापन


बरेली। जिले में अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षण के बाद तैयार हुई मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को हो रहा है। इस बार जिले की 1188 ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन होने हैं। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के हिसाब से आयोग ने चार-चार सेट में मतदाता सूची को प्रिंट कराया है। जिनका प्रकाशन प्रत्येक ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र पर बीएलओ करेंगे। बीएलओ लगातार तीन दिनों तक मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्र पर मिलेंगे।
वर्ष 2021 की मतदाता सूची का बीएलओ ने 19 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर वृहद पुनरीक्षण किया है। फिर जिन लोगों ने वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे, बीएलओ उनका सत्यापन 23 से 27 सितंबर तक किया है। इस बीच में जिले में 3,38,373 नए लोगों को पात्र मानकर मतदाता सूची से जोड़ा गया है। इस तरह वर्ष 2025 की मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 24,03,061 हो गई है, जबकि वर्ष 2021 की मतदाता सूची में 23,38,753 वोटर थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वर्ष 2025 की मतदाता सूची में शामिल 24,03,061 वोटरों के नाम मतदान केंद्रों पर सार्वजनिक हो जाएंगे। साथ ही उन लोगों के नाम की भी सूची बीएलओ के पास रहेगी, जिनके नाम वर्ष 2021 की मतदाता सूची में थे और पुनरीक्षण में वह अपात्र पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 1691 बीएलओ हैं, जो 1622 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के साथ लगातार तीन दिनों तक मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

----
एक रुपये प्रति पृष्ठ की दर से खरीदें मतदाता सूची
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीष कुमार मौर्य ने बताया कि मतदाता सूची के विक्रय के लिए आयोग ने प्रति पृष्ठ एक रुपया तय किया है। यदि कोई व्यक्ति मतदाता सूची को लेना चाहता है, तो उसे निर्धारित दर से धनराशि अदा करनी होगी और मतदाता सूची तहसील से या फिर कलक्ट्रेट में स्थित पंचास्थानीय (पंचायत चुनाव) कार्यालय से प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
छह जनवरी तक करें दावा-आपत्ति
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद लोगों को वोटर लिस्ट जांचने के लिए 30 दिसंबर तक का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद यदि लोग चाहें तो 31 दिसंबर से छह जनवरी के बीच दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed