{"_id":"5a172bdb4f1c1bd9798be848","slug":"prove-yourself-and-place-in-the-team-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को साबित करो और टीम में पाओ जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को साबित करो और टीम में पाओ जगह
बरेली।
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
29 नवंबर से एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित होने वाली पुरुष वर्ग की अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ट्रायल लेकर 21 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। अब इनमें से उन 16 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी जो मैदान पर खुद को साबित करेंगे। गंगाशील आयुर्वेदिक महाविद्यालय में शुक्रवार को इन खिलाड़ियों के बीच मैच कराया जाएगा और जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे टीम में जगह मिलेगी। चयनित टीम के लिए विवि कैंपस में दो दिन का कैंप भी लगेगा।
बृहस्पतिवार को 9 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल गंगाशील कॉलेज में हुआ तो फिजिकल टेस्ट विवि कैंपस में हुआ। उससे पहले कुछ खिलाड़ियों का ट्रायल और फिजिकल टेस्ट लिया जा चुका है। इन खिलाड़ियों का चयन गंगाशील आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता से किया गया था। उसके बाद इनका ट्रायल और फिजिकल टेस्ट किया गया। अमूमन प्रतियोगिता में चयनित बेस्ट खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए बुलाते थे और टीम बना देते थे। बेहतर टीम चुनने के लिए इस बार ट्रायल के बाद भी मैच कराया जा रहा है। अब कुल 21 खिलाड़ी टीम के लिए चुने गए हैं। इनके बीच शुक्रवार को मैच कराया जाएगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी फिजिकल में ठीक हैं। मैच कराकर बेस्ट 16 खिलाड़ी चुनेंगे। टीम को रोहतक भेजने से पहले विवि कैंपस में दो दिन का कैंप भी लगाया जाएगा।
हॉकी की शुरू हो गई तैयारी
महिला हॉकी नॉर्थ जोन की मेजबानी इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय को मिली है। प्रतियोगिता 18 दिसंबर को होगी। विवि में प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। मैदान को हॉकी के लायक बनाया जा रहा है। कुछ मुकाबले विवि कैंपस और कुछ बरेली कॉलेज में होंगे। हालांकि, कुछ मैच साई स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर भी कराने की तैयारी चल रही है।