फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest was held outside the Chief Engineer's office against the action

Bareilly News: कार्रवाई के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Protest was held outside the Chief Engineer's office against the action
बरेली। बदायूं में एसडीई के निलंबन व जेई के तबादले को नियम विरुद्ध बताकर मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मामले का बिजली निगम के चेयरमैन ने भी संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर देर शाम मुख्य अभियंता राघवेंद्र बदायूं के लिए रवाना हो गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर बिजली कर्मियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि बदायूं के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने उपखंड अधिकारी बिल्सी शोएब अंसारी को निलंबित किया है। इसके साथ ही जेई धर्मात्मा कुमार, रवि कुमार, रणवीर सिंह, रजनीश सिंह का स्थानांतरण किया गया है। यह नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों को मुख्य अभियंता जोन-दो राघवेंद्र ने अपने कार्यालय बुलाया था। पदाधिकारियों ने उनके सामने अनैतिक कार्रवाई के साक्ष्य रखे। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गया और जमकर नारेबाजी की।

शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग में बिजली निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने मामले का संज्ञान ले लिया। उन्होंने मुख्य अभियंता को तत्काल मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में केके माहेश्वरी, आरके शर्मा, धर्मेंद्र यादव, संजीव प्रभाकर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed