{"_id":"68fd3effb8b7d52f6d03974a","slug":"protest-at-procurement-centre-refusing-to-weigh-paddy-citing-shortage-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3026-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्रय केंद्र पर धान में कमी बताकर तौलने से किया इन्कार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्रय केंद्र पर धान में कमी बताकर तौलने से किया इन्कार, प्रदर्शन
विज्ञापन
मीरगंज। क्षेत्र की बहुउद्देशीय सहकारी समिति मीरगंज पर शनिवार को धान क्रय केंद्र पर तौल में लापरवाही को लेकर किसानों का गुस्सा फूट गया। कमी बताकर धान न तौलने से नाराज किसानों ने समिति परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह किसानों को समझाकर शांत कराया।
समिति पर किसानों ने आरोप लगाया कि धान क्रय केंद्र प्रभारी ने धान में बीमारी बताकर तौलने से साफ इन्कार किया है। किसानों ने बताया कि इंचार्ज छोटे किसानों के धान में कमी बता रहे हैं। इससे परेशान ये किसान व्यापारियों को धान बेच दे रहे हैं। किसानों ने समिति पर लापरवाही और पक्षपात करने का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया कि धान तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता होनी चाहिए। अगर जल्द इसमें सुधार नहीं हुआ तो किसान धान क्रय केंद्र पर आंदोलन करेंगे। संवाद
-- -- -- -
क्रय केंद्रों पर ली जाएंगी फसलें : एसडीएम
एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि वह जिले पर एक मीटिंग में थे। मामला उनके संज्ञान में आया है। किसानों की फसलें क्रय केंद्रों पर ली जाएंगी। मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।