फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prices of kheel khilone have increased this Diwali in Bareilly

Bareilly News: दिवाली पर खील-खिलौने की बढ़ीं कीमतें, खरीदारों से बाजार गुलजार

Mon, 20 Oct 2025 11:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Oct 2025 11:00 AM IST
सार

बरेली में दिवाली पर ग्राहकों की भीड़ बाजार गुलजार हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी बाजार में भीड़ उमड़ी। खील-खिलौने, मिठाई समेत फलों की जमकर बिक्री हुई। 

विज्ञापन
Prices of kheel khilone have increased this Diwali in Bareilly
बाजार में खरीदारी करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिवाली पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले रविवार को भी बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। पूरे दिन खील, खिलौने, बताशा, झाड़ू और पान के पत्तों, लक्ष्मी-गणेश समेत फलों की खरीदारी के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ी। वहीं पूजन सामग्री के कीमतों के भाव में तेजी आई। मां लक्ष्मी का प्रिय फल शरीफा 100 से 130 रुपये प्रतिकिलो के बीच बिका। 

विज्ञापन


पंच दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ हुई हैं। बाजार में विभिन्न सेक्टर में करीब 129 करोड़ से ज्यादा कारोबार धनतेरस हुआ। धनतेरस पर शनिवार होने के चलते कुछ ग्राहकों ने लोहे का सामान नहीं खरीदा। रविवार को ऑटो मोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्राहकों ने कार, बाइक की खरीदारी की। 
विज्ञापन


300 से अधिक कारों और बाइक की बिक्री 
जिले भर में रविवार को भी करीब 300 से अधिक कारों व बाइक बिकी। बाजार में मिट्टी के दीपक, पंच मुखी दीपक भी बिके। बाजार में पूजन सामग्री की खरीद के लिए रविवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में कतार रही। श्यामगंज, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज बाजार में सुबह से शाम तक जाम जैसे हालत बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर रही भीड़ 
दिवाली से पहले मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। शुगर फ्री मिठाई, बंगाली मिठाई, काजू कतरी, अंजीर बर्फी, मेवा लड्डू, केसरिया बूंदी लड्डू आदि खूब बिके। रात तक मिठाई की दुकानें गुलजार रहीं। मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर, चाकलेट, ड्राई फ्रूट आदि की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed