{"_id":"68dee28875b63438fe0b84d4","slug":"pressure-on-bareilly-bangalore-train-air-traffic-also-reached-90-bareilly-news-c-4-vns1074-738157-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली-बंगलूरू ट्रेन पर दबाव, एयर ट्रैफिक भी 90 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली-बंगलूरू ट्रेन पर दबाव, एयर ट्रैफिक भी 90 तक पहुंचा
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर ट्रेन में 60, फ्लाइट में 30 दिन पहले सीटें हुई फुल
बरेली। त्योहारी सीजन में बरेली-बंगलूरू के बीच यात्रा मुश्किल हो गई है। बंगलूरू के लिए बरेली होकर गुजरने वाली इकलौती ट्रेन 05074-73 लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी पर यात्रियों का दबाव बढ़कर 140 फीसदी तक पहुंच गया है। दूसरी ओर एयर ट्रैफिक भी 90 फीसदी के पार हो चुका है। ट्रेन में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। हवाई टिकट भी 30 दिन पहले ही बुक हो जा रहे हैं।
इंडिगो एयरलाइंस बरेली-बंगलूरू के बीच सप्ताह में तीन-तीन दिन हवाई सेवा उपलब्ध करा रही है। एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत ने बताया कि कंपनी के पास 180-180 सीट वाले एयरबस-320 मॉडल के दो ही प्लेन हैं। सीटें सीमित होने के कारण यहां भी यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा। इसके बावजूद बंगलूरू के लिए उड़ानों को विस्तार नहीं मिल रहा।
बरेली-जयपुर, बरेली-दिल्ली के बीच बंद की गई हवाई सेवा को भी फिर से शुरू करने में भी देरी हो रही है। बरेली-जयपुर, बरेली-मुंबई, बरेली-बंगलूरू के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित है। बरेली-कुशीनगर के बीच उड़ान शुरू करने के लिए भी निदेशक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली की ओर से नई कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन इससे पहले ज्यादा जोर बरेली-जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू करने पर है। 80 फीसदी तक एयर ट्रैफिक होने के बावजूद यह सेवा स्थगित है।
विज्ञापन
एक ओर लालकुआं-बंगलूरू विशेष गाड़ी एक माह तक कई तारीखों में नो रूम है। दूसरी ओर सीटें फुल होने के बाद हवाई टिकट भी नहीं मिल पा रहा। उड्डयन कंपनी ने त्योहार के मद्देनजर 20 फीसदी तक सीटें आरक्षित कर ली है। संवाद