फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations underway to install signs and speed breakers at dangerous curves

Bareilly News: खतरनाक मोड़ों पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर बनवाने की तैयारी

Mon, 26 Oct 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to install signs and speed breakers at dangerous curves
मीरगंज। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस रोड के खतरनाक मोड़ों पर संकेतक, रेडियम और स्पीड ब्रेकर बनवाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर रविवार को शाही पुलिस ने मिर्जापुर चौराहा, शाही तिराहा और दुनका में पूरे दिन सघन चेकिंग अभियान चलाकर दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया समेत 60 वाहनों के चालान किए। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली रही।
विज्ञापन

धनेटा-शीशगढ़ रोड पर लगातार हो रहे हादसों के चलते लोगों में चिंता बनी हुई है। सड़क के खतरनाक मोड़ों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने की दिशा में सख्ती शुरू कर दी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को नियमों का पालन करने, सावधानी से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से बचने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


मामले में डीएम को भेजा जाएगा पत्र : एसडीएम

एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि धनेटा-शीशगढ़ रोड पर हादसों को रोकने के लिए पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। सड़क के खतरनाक मोड़ों पर सांकेतिक बोर्ड रिफ्लेक्टर लगाने और आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए जिलाधिकारी बरेली को पत्र भेजकर उनके निर्देशन में कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस को भी निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed