फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations underway to discuss industrial development

Bareilly News: औद्योगिक विकास पर मंथन की तैयारी

Mon, 25 May 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to discuss industrial development
बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने 31 मई को प्रस्तावित औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के युवा प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम रविवार को जारी किया। इसमें प्रदेश के चार सौ प्रतिनिधि भाग लेंगे। सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक पांच सत्रों में प्रशिक्षण होगा। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा उत्तर प्रदेश के युवा प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। 31 की रात आठ बजे स्पर्श रिसॉर्ट में ट्रेड एसोसिएशन का समागम होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी रहेंगे। पांच व्यापारियों को भामाशाह सम्मान मिलेगा। सत्रवार सशक्त संगठन स्वयं का विकास, युवा शक्ति के पुरुषार्थ व स्वदेशी से ही राष्ट्र का विकास संभव, ऑनलाइन एप, साइबर सावधानी और डिजिटल दुनिया, क्षणिक लापरवाही तिजोरी में सेंधमारी, व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि कैसे हो, भारत का औद्योगिक व व्यावसायिक भविष्य विषयों पर मंथन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

एक जून को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात आठ बजे आईएमए हाॅल में औद्योगिक, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी औद्योगिक विकास में केंद्रीय विभागों की अड़चन दूर करने पर मंथन करेंगे। प्रेसवार्ता में राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, संजीव चांदना, मनमोहन सब्बरवाल, सुशील मित्तल, जयदीप, श्याम मिठवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed