फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pregnancy test kits will be provided free of cost along with condoms in government hospitals

Family Planning Box: सरकारी अस्पतालों में कंडोम के साथ अब गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट भी मिलेगी

Tue, 17 Jan 2023 07:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 07:54 AM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स हटाकर फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगाए जाएंगे। इसमें कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोली उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
pregnancy test kits will be provided free of cost along with condoms in government hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सभी सरकारी अस्पतालों में फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगवाने जा रहा है। इसमें कंडोम के साथ इमर्जेंसी गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट भी उपलब्ध होंगी। अभी तक सरकारी अस्पतालों में लगे बॉक्स में सिर्फ कंडोम मिलते थे। फैमिली प्लानिंग बॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स हटाकर फैमिली प्लानिंग बॉक्स लगाए जाएंगे। इसमें कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोली उपलब्ध रहेंगी। सीएमओ ने बताया कि गर्भ निरोधक गोली का सेवन 72 घंटे के अंदर करना होगा। इससे गर्भ नहीं ठहरेगा। 

विज्ञापन

बॉक्स के दो खानों में रखे होंगे कंडोम 

सीएमओ ने बताया कि यह सब सामग्री फैमिली प्लानिंग बॉक्स में निशुल्क मिलेगी, जबकि इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोली की कीमत बाजार में 80 से 100 रुपये तक है। बॉक्स में चार खाने होंगे। दो में कंडोम और एक खाने में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट व दूसरे में इमरजेंसी गर्भ निरोधक गोलियां होगीं। इस संबंध में सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों को बॉक्स बनवाकर लगवाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Pilibhit: गर्भवती पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, नशा उतरा तो बोला- गलती हो गई, वह मुझे बहुत प्यार करती है

कहां कितने बॉक्स लगाए जाएंगे 

परिवार नियोजन कार्यक्रम के जिला प्रबंधक पदमाकर त्रिपाठी ने बताया कि जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), 58 पीएचसी, 386 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर बॉक्स मौजूद रहेगें। जिला एवं महिला अस्पताल में पांच, सीएचसी पर तीन, पीएचसी  पर दो एवं उपकेंद्रों पर एक-एक बॉक्स लगाया जाएगा।

Shahjahanpur News: पुलिस ने बरामद कीं 12 लग्जरी कार, तीन नटवरलाल गिरफ्तार, किराए पर लेकर रख देते थे गिरवी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed