फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Praveen Togadia says all credit for the construction of Ram Mandir goes to 100 crore Hindus

प्रवीण तोगड़िया बोले: राम मंदिर निर्माण का श्रेय 100 करोड़ हिंदुओं को, किसी व्यक्ति या दल विशेष को नहीं

Wed, 11 Jan 2023 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 03:41 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार को शाहजहांपुर के पुवायां पहुंचे। यहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तोगड़िया ने कहा कि 100 करोड़ हिंदुओं को राम मंदिर निर्माण का श्रेय जाता है।

विज्ञापन
Praveen Togadia says all credit for the construction of Ram Mandir goes to 100 crore Hindus
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर एक-एक मुट्ठी अनाज एकत्र करें और गरीब हिंदुओं की मदद करें। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया का काफिला शाहजहांपुर के पुवायां पहुंचा। बंडा रोड पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला निगोही-नाहिल बाईपास स्थित संगठन के पदाधिकारी राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचा। 

विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी हिंदू के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा। तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर निकल कर पीड़ित हिंदू को लोकतांत्रिक तौर से मदद दिलवाए। 

विज्ञापन

राम मंदिर का श्रेय किसी दल विशेष को नहीं 

राम मंदिर के मामले पर उन्होंने कहा कि देश के 100 करोड़ हिंदुओं को राम मंदिर निर्माण का श्रेय जाता है। किसी भी व्यक्ति या दल विशेष को इसका श्रेय नहीं है। वर्तमान में चल रहे फिल्मों के विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि जनता जो चाहे फैसला ले, वह जनता के साथ हैं। बाकी फिल्मों से उन्हें कोई एतराज नहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed