फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prasashan

सब कुछ जानकर अनजान बने हैं सभापति

Tue, 19 May 2015 01:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 19 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

 शाहमतगंज में संचालित अवैध फलमंडी के खिलाफ ‘से नो टू करप्शन’ में मामला पहुंच गया है। इस अवैध मंडी के संचालन से मंडी समिति को कई लाख रुपये महीने के मंडी शुल्क की चोरी की शिकायत एडीएम (प्रशासन) से की गई है। जिसमें मंडी समिति के सचिव और सभापति पर भी उंगली उठाई गई है। अवैध मंडी को चलाने में डेलापीर मंडी के आढ़ती के अलावा नगर निगम और पुलिस की मिलीभगत के आरोप भी लगे हैं। क्योंकि रात दो बजे से लेकर सुबह सात बजे तक इस मंडी के कारण  शाहमतगंज चौराहे से लेकर सेटेलाइट तक जाम लगा रहता है। इतना सब कुछ होने पर भी स्थानीय पुलिस और नगर निगम के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।  शहर के शहामतगंज चौराहा, देवचरा, , कुतुबखाना, एलन क्लब बाजार और नरियावल में संचालित अवैध फल व शब्जी मंडी से सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति के सभापति उमेश मंगला अनभिज्ञ हैं। इन किसानों से कुछ सिक्स आर काट कर वसूली कौन कर रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मंडी समिति परिसर के बाहर सिक्स आर किसके  निर्देश पर कट रही है।

विज्ञापन

मंडी समिति बरेली क्षेत्र के शहामतगंज के अलावा देवचरा, कुतुबखाना, एलन क्लब बाजार और नरियावल आदि स्थानों पर भी अवैध रुप से थोक में सब्जी और फल मंडियां लग रही हैं।  इन जगहों पर हर दिन लाखों रुपये का अवैध कारोबार हो रहा है। जिसमें करीब पांच लाख रुपये प्रतिदिन के मंडी शुल्क की क्षति की शिकायतें हैं। जिनके बारे में मंडी समिति के सचिव और सभापति दोनों अनभिज्ञ बने हुए हैं।
विज्ञापन


‘शहामतगंज चौराहे पर अवैध मंडी के संचालन की शिकायत ‘से नो टू करप्शन’ में दर्ज हुई है। इस की जांच कराई जा रही है। मंडी कैसे संचालित हो रही है और इससे राजस्व की कितनी क्षति हो रही है। इन सभी मामलों की जांच कराने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’ अरुण कुमार, एडीएम (प्रशासन) प्रभारी से नो टू करपप्शन प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed