फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana raised hopes of 35 thousand homeless people of Bareilly

Budget 2024: प्रधानमंत्री आवास योजना से बरेली के 35 हजार बेघरों की जगीं उम्मीदें, जल्द मिल सकता है घर

Wed, 24 Jul 2024 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 12:26 PM IST
सार

बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे आवासों में 30 हजार से अधिक मकान स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं, लगभग नौ से दस हजार आवेदन अभी लंबित हैं। इन आवेदकों को  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana raised hopes of 35 thousand homeless people of Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बजट में 10 लाख करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। ऐसे में बरेली के 35 हजार से अधिक बेघरों को उम्मीद जगी है कि जल्दी ही उनके सिर पर भी अपनी छत होगी। संबंधित विभाग के अधिकारी भी प्रतीक्षा सूची घटने की आस लगाए हैं। हालांकि, अभी केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों और राज्य की ओर से शहरों को बजट आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन


बीडीए अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट में आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को घर देने का लक्ष्य रखा गया है। बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे आवासों में 30 हजार से अधिक मकान स्वीकृत हो चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं, लगभग नौ से दस हजार आवेदन अभी लंबित हैं। अधिकारियों के मुताबिक विकास प्राधिकरण पीएम आवास योजना में मकान बनवा रहा है। इसके अलावा भी पीएम आवास योजना के तहत बड़ी तादाद में आवेदन किए गए हैं। बजट जारी होने के बाद उनकी भी आस पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा में प्रतीक्षारत लोगों भी मिलेगा लाभ
डूडा कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ही सबसे अधिक फाइलें लंबित हैं। इनकी संख्या भी छह से सात हजार होगी। इसके अलावा कई आवेदक ऐसे भी हैं, जिनकी एक या दो किस्तें ही जारी हुई हैं। उनको आगे की किस्त का इंतजार है। वहीं 20 हजार के करीब नए आवेदन भी हो चुके हैं। ऐसे में डूडा कार्यालय में भी बजट से प्रतीक्षा सूची कम होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार 10 लाख करोड़ के बजट से 2.2 लाख करोड़ की सहायता मुहैया कराएगी। 

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि अर्बन क्षेत्र को बजट मिला है। ऐसे में बरेली को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इसमें कुछ स्पष्ट नहीं है। पीएम आवास योजना के आवेदकों की भी उम्मीदें जगी हैं। अभी केंद्र सरकार से राज्य सरकार और इसके बाद हम लोगों तक बजट आएगा, तब ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed