फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradeep Joshi became chairman of UPSC after 21 years teaching work in Bareilly College

बरेली कॉलेज में 21 वर्ष अध्यापन कार्य करने वाले प्रदीप जोशी बने यूपीएससी के चेयरमैन

Sat, 08 Aug 2020 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Joshi became chairman of UPSC after 21 years teaching work in Bareilly College
प्रो. प्रदीप जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कॉलेज के तमाम शिक्षक बोले- बरेली के लिए यह गौरव की बात, फोन पर दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के चेयरमैन बने प्रोफेसर डॉ. प्रदीप जोशी यहां बरेली कॉलेज में लंबे समय तक कॉमर्स के शिक्षक रहे हैं। यहां सिविल लाइंस की भटनागर कॉलोनी में भी उनका आवास है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यरत दीप जोशी के मुताबिक, डॉ. प्रदीप जोशी लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहे हैं। उनके इतने महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने से बरेली कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां उनके साथ काम करने वाले तमाम शिक्षकों ने फोन करके उन्हें बधाई दी।
मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले प्रोफेसर डॉ. प्रदीप जोशी एमकॉम पीएचडी करने के बाद बरेली कॉलेज के कॉमर्स विभाग में वर्ष 1979 से 2000 तक यानी 21 साल अध्यापन कार्य करते रहे। इस दौरान उन्होंने भटनागर कॉलोनी में आवास बनवा लिया। इसके बाद वह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में एमबीए विभाग के डीन बन गए। इसके अलावा वह दिल्ली नेशनल एजुकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन में डायरेक्टर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन रहे। वर्ष 2015 में यूपीएससी के मेंबर और अब यूपीएससी के चेयरमैन बने हैं। इस पद वह वर्ष 2022 तक कार्यरत रहेंगे। बरेली कॉलेज में कॉमर्स के एचओडी डॉ. राजीव मेहरोत्रा, गणित के अध्यापक टीएस चौहान सहित कई शिक्षकों ने डॉ. प्रदीप जोशी को फोन कर बधाई दी।
विज्ञापन

मूल शहर अल्मोड़ा में भी खुशी की लहर

अल्मोड़ा। मूलरूप से नगर के जोशीखोला निवासी डॉ. प्रदीप जोशी के यूपीएससी का अध्यक्ष बनने पर नगर में खुशी की लहर है। लोगों ने इस महत्वपूर्ण पद पर प्रोफेसर जोशी की नियुक्ति को अल्मोड़ा के लिए गौरव बताया है। प्रोफेसर जोशी के पिता कैलाश चंद्र जोशी सेना में कार्यरत थे। प्रोफेसर जोशी की ससुराल नैनीताल के अयारपाटा में है। उनकी शिक्षा कानपुर में हुई। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से की थी। इधर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जोशी समेत नगर के अन्य लोगों ने उनकी यूपीएससी के चेयरमैन पद पर नियुक्त होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed